खितौला में हुई चोरी का खुलासा,ऐसे पकड़ में आये आरोपी

जबलपुर;खितौला थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के आभूषण कीमती लगभग 31 लाख 65 हजार 200 रूपये के तथा चुराये हुये रूपयों से खरीदी गई अल्टो व अमेज कार, तथा नगद 54 हजार रूपये जप्त करते हुए कार्यवाही की है।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 1) अंकित कोरी पिता दुलीचंद कोरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भरदा पडरिया पनागर
2) आकाश पटेल पिता संतोष पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम भरदा पडरिया पनागर
3) शनि पटेल पिता राजकुमार पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भरदा पडरिया पनागर शामिल हैं।

यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितौला मे दिनॉक 12-6-26 को कमल नारायण सोनी उम्र 41 वर्ष निवासी पालीवाल कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह मूलतः पथरिया जिला दमोह का रहने वाला है। सिहोरा स्थित काल भैरव चौक में नीतू कलेक्शन के नाम से गारमेंट की दुकान वह चलाता है। दिनॉक 11-6-26 को रात 11 बजे हम लोग अपने नये मकान साई मंगलम कालोनी में सोने के लिये चले गये थे। दिनॉक 12-6-26 को सुबह 7 बजे पालीवाल कालोनी स्थित किराये के मकान में आकर देखे तो घर के सामने गेट का ताला एवं मेन गेट का ताला एवं अंदर रखी अलमारी का लॉक टूटा था अलमारी में रखे जेवर सोने-चांदी के जेवर एवं नगद रूपये गायब थे। अज्ञात चोर द्वारा सोने के कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के बाले, टाप्स, चांदी की बिछिया, पायल, नगदी, लगभग 8-10 लाख रूपये चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना खितौला मंे अपराध क्रमांक 169/26 धारा 331(4),305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ऐसे पकड़ में आरोपी
वहीं दौरान विवेचना तकनीकी साक्ष्य जुटाये गये, डाग स्काड फिंगर प्रिंट एफएसएल यूनिट की सहायता ली गई एवं अचानक से जीवन स्तर में परिवर्तन होने तथा आय में वृद्धि होने वाले लोगों को सूचीबद्ध कर निगाह रखी गई।दिनाँक 05/08/2026 को क्राईम ब्रांच की गठित टीम कोे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, थाना पनागर स्थित ग्राम भरदा पडरिया निवासी अंकित पटेल, आकाश पटेल, शनि पटेल के पास अचानक से काफी पैसा आया है उनके द्वारा कार बाजार जबलपुर से 2 गाडियाँ खरीदी गई है, साथ ही सुनारों के पास स्वर्ण आभूषण गिरवी/विक्रय करने के लिये प्रयासरत् हैं, सूचना पर थाना प्रभारी खितौला चंद्रकांत झा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला की संयुक्त टीम द्वारा अंकित , आकाश पटेल, शनि पटेल को अभिरक्षा में लेते हुये थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर तीनों ने मिलकर खितौला अंतर्गत पालीवाल कालोनी स्थित सूने मकान मे चोरी करना स्वीकार किये तथा चुराये हुआ सोने चांदी के आभूषण अपने निवास स्थान में रखना बताये तीनों आरोपियों की निशादेही पर से चुराये हुये सोने चांदी के आभूषण तथा चुराये हुये पैसों से खरीदी हुयी अमेज एवं अल्टो कार तथा व अन्य जगह से चुराये हुये सोने चांदी के आभूषण जप्त किये गये । प्रकरण में धारा 35(1)(म) बीएनएसएस बढाई गई है।
आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये अन्य प्रकरणों में जप्तियां शुमार किये जाने हेतु तीनों आरोपियों को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये पुलिस रिमाण्ड पर लिया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका
नकबजनों को गिरफ्तार करते हुये चुराये हुये जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी खितौला चंद्रकांत झा, उप निरीक्षक रामवरण मिश्रा, आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक परमजीत यादव तथा थाना प्रभारी अपराध डीएसपी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक हितेंद्र रावत, रुस्तम अली आरक्षक सत्येंद्र बिसेन, पंकज सिंह, रितेश शुक्ला तथा सायबर सेल से उप निरीक्षक कपूर सिंह की सराहनीय भूमिका रही
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














