शराब से भरी बोरियां छोड़कर आरोपी फरार

जबलपुर :अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस के हाथ शराब से भरी दो बोरियां हाथ लगीं है,वहीं आरोपी पुलिस को देखते ही फरार हो गया।पुलिस ने अवैध रूप से विक्रय हेतु भण्डारण कर रखी हुई 343 पाव देशी शराब जप्त करते हुए फरार आरोपी की तलाश सुरु कर दी है।
यह है मामला
थाना प्रभारी ग्वारीघाट कन्हैया बघेल ने बताया कि दिनांक 5-8-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शिब्बू गोस्वामी नाम का व्यक्ति अपने घर भीमनगर पानी की टंकी के नीचे अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बेचने की फिराक में है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बतायेनुसार सिब्बू गोस्वामी 2 बोरियां रखे बैठे दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसका पीछा किया गया, शिब्बू झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया। मौके पर रखीं दोनों बोरियों को चैक करने पर कुल 343 पाव देशी शराब कीमती लगभग 38 हजार 400 रूपये की रखी मिली, शराब जप्त करते हुये फरार आरोपी शिब्बू गोस्वामी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














