मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत पशु पालको का सपना हो रहा साकार

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद – मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत बहोरीबंद विकासखंड के पशु पालको का सपना साकार हो रहा है!पशु पालक को योजना के वित्तीय सहायता मिल रही है जिस कारण पशु पालक अच्छी नस्ल की भैस लाकर दुग्ध उत्पादन से आमदनी कर सकते है!सोमवार को पशु ओषधालय कार्यालय बहोरीबंद मै बहोरीबंद के पांच हितग्राहियों को मुर्रा भैंस प्रदान की गईं!जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, एसडीएम राकेश चौरसिया ने पशु पालको को फूल माला पहनाकर मुर्रा भैंस प्रदाय की!विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी नेहा सुरेश्वर ने बताया कि मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत विकासखंड बहोरीबंद के चयनित हितग्राही श्रीराम  मेहरा ग्राम कूड़ा खुर्द,राकेश कुमार यादव ग्राम सलैया एवं बहोरीबंद से नरेश यादव, अज्जू यादव एवं रेखा दुबे को दो-दो मुर्रा भैंस प्रदान की गईं!उक्त मुर्रा भैंसे हरियाणा करनाल से मँगाई गईं!योजना के तहत एससी /एसटी हितग्राहियो को 75 प्रतिशत सब्सिडी ओर पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियो को 50 प्रतिशत सब्सिडी मिल रही है!इस दौरान विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नेहा सुरेश्वर, डॉ जयकुमार केवट, एस एस पटेल,सी एस बर्मन एवं पशु सखी संगीता लोधी एवं अन्य मैत्री जन उपस्थित रहे।
योजना का सफल संचालन उपसंचालक  डॉ आर के सोनी सर के मार्गदर्शन में किया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें