बुजुर्गों की देखभाल ओर सम्मान करना सबकी है नैतिक जिम्मेदारी,वो है हमारी धरोहर

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद– 1 अक्टूबर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्द्जन दिवस मनाया  गया।इस मौके पर ग्राम पंचायतों मैं वृद्द्जन दिवस सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां वृद्द्जनो का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।इसके साथ स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मे अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया!
जहाँ महाविद्यालय के सेवनिवृत्त प्राध्यापक डॉ प्रभात सिंह ठाकुर का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया!
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय ने युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि अपने घर के बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान करना सबकी नैतिक जिम्मेवारी है,इसका निर्वहन जरूर करें वे हमारी धरोहर है ।साथ ही महाविद्यालय मै एक कदम स्वच्छता की ओर के तहत स्वच्छता का भी कार्यक्रम किया गया।जहाँ हाथों मैं झाड़ू लेकर साफ -सफाई की गईं!इस दौरान डॉ अशोक पटेल, डॉ प्रीति यादव, डॉ भारती यादव,डॉ रंजना वर्मा, डॉ प्रतीक चौबे,डॉ प्रीति नेगी,श्रेया मिश्रा, मनोरमा चौधरी सहित महाविद्यालय स्टॉफ व छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही।

वृद्ध महिलाओं का किया गया सम्मान 

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा वृद्ध महिलाओं का सम्मान किया गया!ग्राम पंचायत सिदुरसी मै पर्यवेक्षक रानी ठाकुर के द्वारा वृद्ध महिलाओं का फूल माला पहनाकर, शाल व श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया!पर्यवेक्षक के द्वारा वृद्ध महिला मायाबाई बर्मन, पन्नी बाई रजक व गैसा बाई बर्मन का सम्मान किया गया!इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें