कार्यकर्ताओ के समर्पण का ही है प्रतिफल जो भाजपा बना विश्व का सबसे बड़ा संगठन
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – तहसील मुख्यालय स्लीमनाबाद मै मंगलवार को भाजपा के द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया! जहाँ प्रबुद्ध जन सम्मेलन मै भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वी डी शर्मा शामिल हुए!
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी व विधायक प्रणय पांडेय, धीरेन्द्र सिंह,अश्विनी गौतम,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा,जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्पित अनुरोध अवस्थी,राधेश्याम गोलू तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला, अमित पुरी गोस्वामी, कमलेश सेन, लोकेश ब्योहार, सतीश नायक, मयंक कन्देले सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया!कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर की गईं!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत बूथ – बूथ पर समाज के नागरिकों को संगठन का सदस्य बनाने के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है कि अभियान के पहले चरण में 1 करोड़ से अधिक सदस्य बने हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाएँ और राष्ट्रहितैषी नीतियाँ जन – जन के बीच लोकप्रिय है। हर्ष की बात है कि समाज का हर वर्ग भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में समाजसेवा के लिए तत्पर है।भाजपा देश में एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठऩ है, जो अपने कार्यक्रमों में जनसेवा और राष्ट्र का हित सदैव सर्वोपरि रखता है। मेरी सभी प्रबुद्धजनों से अपील है कि भाजपा का सदस्य बनकर समाज और राष्ट्रहित के अभियान से अवश्य जुड़े!हमारे वरिष्ठ नेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पणभाव का प्रतिफल है कि भाजप विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का संगठन बना है। जनसंघ की स्थापना का मूल उद्देश्य जम्मू कश्मीर को भारत से जोड़े रखना था। आज गर्व का विषय है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ है।
सदस्यता अभियान के दूसरे चरण मे कार्यकर्ता गण समाज के प्रबुद्ध जन, खिलाडी, वरिष्ठ नागरिक समेत विशिष्ट नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे!वहीं विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान-2024 के तहत प्रदेशभर में हमारे कार्यकर्ता बूथ – बूथ पर अथक परिश्रम कर नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है कि प्रथम चरण में 1 करोड़ से अधिक लोग भाजपा के सदस्य बने है!इस दौरान उम्मेद सिंह ठाकुर,रतन गुप्ता,रवि दुबे, चंद्रशेखर अग्रहरी, गणेश तिवारी, पप्पू मिश्रा, राहुल सिंह ठाकुर, लकी अग्रहरी,सुनील गुप्ता सहित बड़ी संख्या मै भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही!
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वी डी शर्मा ने स्लीमनाबाद मे आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन व भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के बाद स्लीमनाबाद बाजार पहुंचें!जहाँ सब्जी व्यापारियों से भेंट की व भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया!
जिसके बाद सब्जी व्यापारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।