gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

कौमी एकता और सदभावना की मिसाल पेश करते हुये मनायें त्यौहार,पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:होली पर्व को लेकर विगत दिवस पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये।इस दौरान उन्होंने संस्कारधानी वासियों से अपील की है की कौमी एकता और सदभावना की मिसाल पेश करते हुये त्यौहार मनायें।

लगायी जायेगी चाक-चौबंद व्यवस्था

वहीँ होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था लगाई जा रही है। शहर में 125 फिक्स प्वाइंट तथा 18 स्ट्राईकिंग रिजर्व प्वाईट एवं सड़को पर स्पीड कंट्रोल हेतु 37 ब्रीथ एनेलाईजर/ स्टॉपर प्वाईंट लगाये जायेंगे, साथ ही शहर में 66 अतिरिक्त पैट्रोलिंग मोबाईलो के अतिरिक्त थाना प्रभारी मोबाईल, एवं थानो की चीता पैट्रोलिंग भी लगातार शहर की गली-गली में घूमती रहेगी, साथ ही प्लेन क्लाथ में भी कर्मचारियों को आसूचना संकलन हेतु क्षेत्र निर्धारित कर लगाया गया है, जो लगातार अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुये स्थिति पर निगाह रखेंगे, जो किसी भी घटना की सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम एवं वरिष्ठ अधिकारियो को देंगे।इसी प्रकार देहात थाना क्षेत्रों में भी अतिरिक्त मोबाईलों को लगाया गया है, साथ ही संवेनदशील गॉवों एवं स्थानों पर फिक्स पिकेट्स लगाये गये है।
फिक्स प्वाईटों एवं पैट्रोलिंग के अलावा, शहर एवं देहात मे 45 एफ.आर.वी. वाहन तैनात रहेंगी जो किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुचेंगी।उपरोक्त सभी पेट्रोलिंग मोबाईलों एवं फिक्स प्वाईन्ट पर 6वीं वाहिनी वि.स.बल की कम्पनी को लगाया जावेगा। जिला पुलिस बल के लगभग 2000 अधिकारी/कर्मचारी लगाये गये है। साथ ही आर.ए.एफ. क्यू.आर.एफ. पीटीएस 6वीं वाहिनी. तथा आठवीं वाहिनी के बल को कन्ट्रोलरूम में रिजर्व रखा गया है।

संस्कारधानी वासियों से अपील

इस दौरान पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे शांति और सदभावना प्रभावित हो, त्यौहारों के दौरान अशांति का वातावरण निर्मित करने तथा सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। हमेशा की तरह कौमी एकता एवं सदभावना की मिसाल पेश करते हुये त्यौहारों को शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने में अपना अमूल्य सहयोग दे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें