सेवा कार्यो के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर सम्पन्न


सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद- स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा गोद लिए ग्राम पंचायत तिहारी मैं सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।सात दिवसीय शिविर का समापन सेवा कार्यों के साथ शनिवार को हुआ!कार्यक्रम की शुरूआत में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरक पुरुष स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सरिता पांडे ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया।कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते है। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता स्वास्थ्य एवं बालिका शिक्षा, कुपोषण, रक्तदान एच. आई. व्ही संक्रमण के विरुद्ध जागरुकता, फाइलेरिया रोग उन्मूलन आदि विषयों पर आयोजित रहा।गोद लिए ग्राम तिहारी मैं स्वयंसेवकों के द्वारा घर-घर जाकर जनता को जागरुक किया गया एवं रैली निकालकर स्लोगनों के साथ लोगों में जागृति फैलाई गई एवं गाँव के पास स्थित सार्वजनिक स्थलों में साफ-सफाई की गई। इसके अतिरिक्त नाटक एवं गायन के माध्यम से जल बचाओ, स्वच्छता ही जीवन है, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं जैसे नीति वाक्यों के साथ जनजागृति के कार्य किए गए।वहीं डॉ किरण खरादी द्वारा लक्ष्य जीत का गायन कराया गया!क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र सिंह जाट द्वारा सात दिवसीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया!एनएसएस प्रभारी आशुतोष कुमार सोनी ने छात्र-छात्राओं की दैनिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला एनएसएस की सह प्रभारी डॉक्टर सपना द्विवेदी ने महाविद्यालय परिवार विद्यालय परिवार गोद ग्राम तिहारी कि समाज सेवियों का आभार व्यक्त किया!इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम तिहारीसरपंच सुनील गुप्ता एवं महाविद्यालय की वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार कुशवाहा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार का योगदान सराहनीय रहा!कार्यक्रम मैं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई व स्वयं सेवकों को प्रशस्ति पत्र भेंट किये गए।इस दौरान डॉ प्रीत नेगी, डॉ प्रीति यादव,डॉ शैलेंद्र जाट, डॉ भारती यादव,अंजना पांडेय सहित स्वयं सेवकों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































