सेवा निवृत्त हुये 5 अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने दी भावभीनी विदाई

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर: सेवा निवृत्त हुये 5 अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर  आदित्य प्रताप सिंह ने भावभीनी विदाई दी, पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर ने पर उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क  प्रफुल्ल श्रीवास्तव, निरीक्षक  मंगल सिंह धुर्वे पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  अजय कुमार कोष्टा पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  रणवीर सिंह पुलिस लाईन,, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  रामबदन सेन पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर  आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात)  प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  सूर्यकांत शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  बी.एस. गोठरिया, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुनील नेमा, तथा डीएसपी ई.ओ. डब्ल्यू,  मंजीत सिंह डीएसपी श्रीमति सुरेखा परमार, एवं रक्षित निरीक्षक जबलपुर  जय प्रकाश आर्य, की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर  आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी कीे 33 से 40 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें