रिमझिम बारिश के बीच जरूरतमंद बच्चों को वितरित किया गया स्वल्पाहार

राजेश मदान बैतूल। आज शहर के गंज स्थित ओझाढाना क्षेत्र में समाजसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण देखने को मिला। जहां श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के संरक्षक समाजसेवी राजेश मदान के छोटे भाई समाजसेवी ब्रह्मलीन भूपेश मदान “घन्नू भाई” की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के लिए स्वल्पाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।रिमझिम बारिश के बीच ओझाढाना के जरूरतमंद बच्चों को गरमा गर्म पोहा और कचौड़ी वितरित की गई। ठंडी बारिश में ठिठुर रहे बच्चों को गर्म स्वल्पाहार मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी पूरे मन से दिवंगत घन्नू भाई की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस पुण्य कार्य के माध्यम से न केवल जरूरतमंद बच्चों को राहत मिली, बल्कि हर किसी की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले ब्रह्मलीन भूपेश मदान के सेवा और परोपकार के विचारों और सेवा कार्यों को भी जीवित रखने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में मानवता और भाईचारे का संदेश देते हैं।”सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है” के भाव के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बलवंत मदान, प्रकाश मदान, धीरज, तानिया, हरिओम, आदित्य, मोहन, भव्या, दूर्वा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी सहभागी हुए। श्री मदान ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है। वें अपने माता पिता और छोटे भ्राता की पुण्य तिथि पर हर वर्ष इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा में सहभागी होते रहते है उन्होंने कहा कि सभी को ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदो की यथा सामर्थ्य सेवा कर ही लेनी चाहिए जिससे पितरों की आत्मा को शांति मिलें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















