स्कूल-कालेज के आसपास से हटाई जायेंगी पान-गुटखा की दुकानें 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:स्कूल-कॉलेज के आसपास लगे पान-गुटखा दुकानों को हटाने दल गठित किया गया है,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर  जिले में नशामुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और स्कूल कॉलेजों एवं औद्योगिक ईकाईयों के आसपास पान, गुटखा और तम्बाकू की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने अनुविभागवार दलों का गठन किया गया है।अनुविभागीय दंडाधिकारियों के नेतृत्व में गठित इन दलों में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, स्वास्थ्य अधिकारी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, जनपद पंचायत के सीईओ, नगर निगम के संभागीय अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, औषधि निरीक्षक, श्रम निरीक्षक एवं शिक्षा विभाग के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को शामिल किया गया है।दल अपने-अपने क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, औद्योगिक इकाइयों एवं संस्थानों के आसपास पान, गुटखा, तम्बाकू, शराब दुकानों को हटाने की कार्यवाही करेंगे। इस बारे में जारी आदेश में सभी दलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कार्यवाही करे तथा की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें