पहले छोटे किसानों का होगा स्लॉट बुक,धैर्य रखें अन्नदाता-कलेक्‍टर

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह ने आज अपने पाटन प्रवास के दौरान परमपिता वेयरहाउस स्थित गेहूँ खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर उपार्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक हुई गेहूँ खरीदी की विस्तृत जानकारी ली और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पर आवश्यक चर्चा की। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन हर पात्र किसान की उपज खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।स्लॉट बुकिंग को लेकर किसानों की शंकाओं का समाधान करते हुए श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि पारदर्शी व्यवस्था के तहत सबसे पहले छोटे किसानों के स्लॉट बुक किए जाएंगे, जिसके पश्चात मध्यम और फिर बड़े किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे स्लॉट बुकिंग को लेकर बिल्कुल भी परेशान न हों, क्योंकि समय सीमा के भीतर सभी पात्र किसानों के गेहूँ की खरीदी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें कलेक्टर ने सुचारू उपार्जन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें