आकृति के स्वस्थ होने पर सिहोरा विधायक ने जताई खुशी

जबलपुर,सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने आज ग्राम गधेरी पहुंचकर श्री काशी यादव की बिटिया आकृति यादव से मिलकर उसके स्वास्थ्य के बारे में जाना। उल्लेखनीय है कि विगत माह राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल पर नारायणा हॉस्पिटल मुंबई में उसका हृदय का सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ।विधायक बरकड़े ने बेटी आकृति के पूर्णतः स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं बिटिया आकृति की मुस्कान ने निश्चित रूप से उसके जीवन में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की पहल की सराहना करते हुए जबलपुर की टीम का आभार भी व्यक्त किया।विधायक बरकड़े ने आकृति के परिवार के साथ बातचीत की और उनके स्वास्थ्य और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर आकृति के परिवार ने विधायक बरकड़े को धन्यवाद दिया और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।
















