सिहोरा के खलरी में तेंदुए की दस्तक,ग्रामीणों में दहसत का माहौल

जबलपुर:खलरी डुंडी में विगत एक सप्ताह से तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल है,ग्रामीणों की मानें तो तेंदुआ खलरी डुंडी के पहाड़ी क्षेत्र सहित खेतो में देखा गया हैं, हलाकि ग्रामीणों द्वारा इस बात की सूचना वन विभाग को दी जा चुकी है बताया तो यह भी जा रहा है की सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम को तेंदुआ नहीं मिला।
दहशत में ग्रामीण
ग्रामीणों की मानें तो सिहोरा थाना अंतर्गत आने वाले खलरी गांव में इनदिनों तेंदुए की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। तेंदुआ खेतों से लेकर रहवासी इलाकों तक पहुंच गया। यहां तक कि शासकीय स्कूल के पास भी देखा गया है। जिसके चलते किसान खेतों में ऒर बच्चे स्कूल जाने में घबरा रहे है।बताया जा रहा है की तेंदुआ शाम 4 बजे के लगभग खेतों में पहुंचा ओर कुछ देर बाद शासकीय स्कूल के पास पहुंच गया। तेंदुए को स्कूल के पास देखे जाने की खबर मिलते ही आनन-फानन में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर शोर मचाया, तब जाकर किसी तरह तेंदुए को खदेड़ा जा सका। इस स्कूल में रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढने आते हैं, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी दहशत है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि, वन विभाग लगातार पेट्रोलिंग कराने का दावा कर रहा है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही इस तेंदुए को पिंजरे में कैद नहीं किया गया, तो गांव में कभी भी कोई बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















