श्री बांके बिहारी सेवा समिति ने किया भव्य गरबे का आयोजन

दीपांशु शुक्ला जबलपुर:श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में विगत दिवस गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन शिवनगर स्थित मिनी स्टेडियम ग्राउंड में विधिवत उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती बबीता नागपुरे थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्कान ठाकुर ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बांके बिहारी सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती ललिता देवी उपस्थित थीं।

इस अवसर पर सैकड़ों मात्र शक्तियों ने पारंपरिक परिधान में गरबा महोत्सव के गरिमामय कार्यक्रम में हिस्सा लिया *”आधा है चंद्रमा रात आधी रह न जाए तेरी मेरी बातें आधी, मुलाकात आधी”* गीत पर हुए गरबे में उपस्थित जनमानस को थिरकने पर मजबूर कर दिया। श्री बांके बिहारी सेवा समिति की मात्र शक्तियों ने गरबा के इस भव्य आयोजन में संगठित होकर इतिहास रचते हुए समापन पर माता रानी की पूजन आरती कर आशीर्वाद ग्रहण किया इस अवसर पर बांके बिहारी सेवा समिति के संस्थापक रणजीत सिंह राकेश नामदेव आशा पांडे प्रकाश वर्मा सी.पी. यादव पप्पू चौकसे,राजेश यादव, अनिल ठाकुर ,सुनीता रैकवार, रेनू तोमर,ही.पी.श्रीवास्तव, गीता सैनी, डॉ अरुण मिश्रा, दीपांशु शुक्ला की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















