gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

20 हजार की रिश्वत लेते हुए बीज निरीक्षक गिरफ्तार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर /सिवनी :बीज निरीक्षक को 20 हजार की रिश्वत  लेते हुए लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है,बताया जा रहा है की बीज निरीक्षक द्वारा प्रमाणीकरण के बदले 30 हजार रुपये घूस की मांग की जा रही थी ।

क्या है मामला

आवेदक शिवनाथ पितारामकरण चंद्रवंशी उम्र 38 निवासी पिंडरई जिला सिवनी ने लोकायुक्त में शिकायत दी थी की वह तान्या बीज उत्पादक सहकारी समिति में अध्यक्ष के पद पर है आरोपिया श्रीमती तृष्णा चौहान सीड इंस्पेक्टर बीज निगम सिवनी द्वारा बीज के प्रमाणीकरण टैग जारी करने एवं उक्त टैंगो पर अपने हस्ताक्षर करने के एवज में ₹30000 रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसे आज ₹20000 लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त टीम जबलपुर के द्वारा कार्यालय में गिरफ्तार किया गया है

ट्रैप दल सदस्य

ट्रेप दल टीम में निरीक्षक मंजू तिर्की, निरीक्षक स्वप्निल दास एवं 5सदस्यीय दल लोकायुक्त जबलपुर मौजूद रहे

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें