gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

पुलिस की कार्यवाही:10 जुआड़ी ,8 स्टोरिया गिरफ्तार, 5800 रुपये जप्त

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :सात अलग -अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने  कार्यवाही करते हुए 10 जुआड़ी ,8 स्टोरियों को गिरफ्तार करते हुए 5800 रुपये जप्त किये हैं।

इन थाना क्षेत्रों में की गई कार्यवाही 

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में पहला लाडर्गंज पुलिस ने उजारपुरवा में दबिश देते हुये सुनील पासी एवं पाल डेविड अन्ना तथा अन्य 4 जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 1420 रूपये जप्त किये ।दूसरा संजीवनी नगर पुलिस ने अंधमूक बाईपास  के पास दबिश देते हुये अनुज पटेल  एवं  अन्य 3 जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 680 रूपये जप्त किये ।तीसरा पनागर पुलिस ने ग्राम महगवाॅ एवं पडाव चैराहे में  दबिश देते हुये दीपक पटेल, राकेश काछी एवं रवि कुमार बेन तथा अरूण पाटकर को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 1020 रूपये जप्त किये ।चौथा घमापुर पुलिस ने शुक्ला होटल के पास दबिश देते हुये कान्हा राजपूत को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 990 रूपये जप्त किये ।पांचवा  हनुमानताल पुलिस ने बडी मदार टेकरी के पास  दबिश देते हुये जावेद अंसारी  को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 880 रूपये जप्त किये ।छठवा मझोली पुलिस ने बाजार प्लाट में दबिश देते हुये राजू चंद्रा को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 280 रूपये जप्त किये ।सातवां बरगी पुलिस ने तिन्सा फाटक के पास  दबिश देते हुये सौरभ गिरी गोस्वामी को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 530 रूपये जप्त किये है ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें