हत्या करने की नीयत से पटक दिया सुअरमार बम

जबलपुर :मोटरसाइकिल से जा रहे दो भाइयों के ऊपर हत्या करने की नीयत से आरोपियों ने सुअरमार बम पटक दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।मामला थाना माढ़ोताल का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 28-3-26 को रात सचिन उपाध्याय उम्र 22 वषर् निवासी पानी की टंकी के पास मदर टेरेसा ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनंाक 28-3-26 को अपने बड़े भाई आलोक उपाध्याय के साथ मोटर सायकल से ग्रीन सिटी होते हुये अपने घर जा रहे थे जैसे ही शाम लगभग 6-30 बजे तालाब किनारे पहॅॅुचे रोड किनारे सूयार् मलिक, देबू, गौरव पटेल तीनों खड़े थे जिनसे उसका पुराना विवाद है उसे देखते हुये उसका नाम लेकर तीनों गाली गलोज करने लगे तथा उसे जान से मारने की नियत से सूयार् मलिक उसे बम से उड़ा देते हैं कहते हुये सूयार् मलिक ने उसकी तरफ सुअरमार बम फैंका वह एवं उसका भाई झुक गये बम बाजू से थोड़ी दूर जाकर गिरा और फट गया जिससे धुआ निकला और आग जली, तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये मोटर सायकल से भाग गये। वह एवं उसका भाई नीचे नहीं झुकते तो बम से गम्भीर चोट आ सकती थी दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। रिपोटर् पर धारा 109(1), 296(ए) बीएनएस तथा 3, 5 विस्फोटक अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















