फॉलोअप ,माइंस की धूल से बीमार हो रहे ग्रामीण,प्रशासन मौन क्यों ?

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:खदान की धूल सहित अन्य समस्याओं से धमकी गांव के कुचबंधिया मोहल्ला निवासी परेसान हैं लेकिन न तो खनिज विभाग न ही स्थानीय प्रशासन के पास इतनी फुर्सत है की इन गरीब ग्रामीणो की समस्या जाकर सुन लें,तो वहीँ प्रदेश सरकार के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा निकाली गई जिसका उद्देश्य था लोगों के पास सरकारी अधिकारी कर्मचारी खुद जाकर उनकी समस्या सुनेंगे और समस्या का निराकरण करेंगे,साथ ही इसका लक्ष्य था की शासन और आमजन के बीच विश्वास बढ़ाना, शिकायतों का त्वरित निराकरण करना और योजनाओं की जमीनी हकीकत देखना लेकिन धमकी के कुछ बंधिया मोहल्ला के हाल बेहाल हैं और जिम्मेदार मौन है ऐसे में मुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा का लक्ष्य कैसे पूरा होगा ? 

खदान की धूल से होने वाली प्रमुख बीमारियां

जानकारों की मानें तो खदान की धूल से गम्भीर बीमारियां हो सकती है,जैसे कि,सिलिकोसिस 

  • ब्लैक लंग डिजीज

  • एस्बेस्टोसिस

  • सीओपीडी 

  • टीबी (Tuberculosis) और फेफड़ों के कैंसर का खतरा. 

माइंस की धूल से ग्रामीण परेसान ,देखें वीडियो 

मामला सिहोरा तहसील के धमकी ग्राम के कुछ बंधिया मोहल्ला बार्ड नंबर 19 का है,ग्रामीणों का आरोप है की इस जगह रहते हुए उनकी तीन से चार पीढ़ी बीत चुकी है लेकिन कुछ सालों से उनका जीवन नारकीय हो गया है,सूखे दिनों वो धूल मिट्टी से परेसान होकर बीमार होते हैं तो वहीँ बरसात के समय कीचड़ से कई बार शिकायत भी की लेकिन सुनने वाला कोई नहीँ हैं।वर्तमान स्तिथि तो यह है की मोहल्ले का नजारा देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है की यहाँ मोहल्ला है की माइंस ?

 

ग्रामीणो ने लगाए गम्भीर आरोप 

वहीं ग्रामीणों ने जबलपुर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है साथ ही ग्रामीणों ने जखोदिया मिनरल पर गम्भीर आरोप लगाये है, वहीं इस सबंध में जब हमारे द्वारा माइनिंग ऑफिसर सतीश मिश्रा से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीँ किया।

 

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें