जल के संरक्षण व संवर्धन के लिए सभी के लिए सहभागिता जरूरी

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – मध्य प्रदेश शासन के आह्वान पर संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत रैपुरा में गुरुवार को “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के तहत भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था युवा सवेरा समिति द्वारा सेक्टर 5 में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रणय पांडे एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय ‘पप्पू’ मिश्रा द्वारा विधिवत गंगाजल कलश पूजन कर किया गया। इसके पश्चात ग्राम में जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता हेतु विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति एवं युवाओं ने सहभागिता की।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेंद्र सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्यामा बाई ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहू, जनपद सदस्यगण रतीलाल चौधरी, कमलेश कोल, कमलेश पटेल, संतोष मांझी, ग्राम पंचायत सरपंच रितेश परौहा, सहित सेक्टर की समस्त पंचायतों के सरपंच, सचिव, जीआरएस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही जन अभियान परिषद एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।रैली के उपरांत रैपुरा तालाब पर जल स्रोत का पूजन किया गया तथा युवा सवेरा समिति के अध्यक्ष गोवर्धन रजक द्वारा सभी उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय ‘पप्पू’ मिश्रा द्वारा तालाब संरक्षण एवं घाट सौंदर्यीकरण हेतु एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई, जिससे जल स्रोतों के संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद रीठी जगन सिंह मसराम द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।अंत में युवा सवेरा समिति के अध्यक्ष गोवर्धन रजक द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।यह कार्यक्रम जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और “सुरक्षित जल – समृद्ध कल” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















