परशुराम सेना ने निकाली भव्य शोभायात्रा,श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति ने किया भव्य स्वागत

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर श्री परशुराम सेना बैतूल द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने इस शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया। गंज के दिलबहार चौक पहुंचने पर श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति बैतूल के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा शोभायात्रा का शनिवार रात्रि 8 बजे पुष्पवर्षा एवं शीतल शरबत वितरित कर भव्य स्वागत किया गया।

समिति के मीडिया प्रभारी राजेश मदान ने बताया कि इस मौके पर पंजाबी समाज द्वारा शोभायात्रा में पधारे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, गंज भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, अजय दुबे, अनुराग मिश्रा, सुनील द्विवेदी, अधिवक्ता संजय पप्पी शुक्ला, पवन शर्मा सहित अन्य सामाजिक बंधुओं का पुष्पवर्षा से स्वागत कर सभी को शीतल शरबत वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक खुराना, दीपक कपूर, दीपक सलूजा, प्रमोद खुराना, शैलेन्द्र आर्य, कश्मीरलाल बतरा, शक्ति मदान, बलवंत मदान, राजेश मदान, नरेंद्र अरोरा, राकेश आहूजा, भूपेश सतीजा, संजय गंगवानी, पप्पू सलूजा, अजय सलूजा, टीटू भाटिया, कुंजू अरोरा, तपन सतीजा, परम सलूजा, प्रवीण तिवारी, महेश सोनी सहित अन्य सामाजिक बंधु शामिल हुए।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें