शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते खून के आंसु रो रहा अन्नदाता किसान,एड. रमेश पटैल

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा:शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते अन्नदाता किसान खून के आंसु रो रहा है,वहीं खेती को लाभ का धन्धा बताने के शासन के खोखले दावे उनकी कथनी और करनी से हवा होते जा रहे हैं, उक्त आशय के आरोप भारतीय किसान युनियन के जिलाध्यक्ष एड. रमेश पटैल ने गत दिवस तहसील कार्यालय में किसानो द्वारा अयोजित प्रदर्शन के दोरान व्यक्त किये। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम ज्योति परस्ते के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान तहसीलदार रूपेश्वरी कुंजाम सहित बिजली कम्पनी, नर्मदा विकास, कृषि और फूड विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

*खरीदी केन्द्रों में पसरा सन्नाटा*
किसानों ने बताया कि वर्तमान सत्र में अब तक गेहूं खरीदी शुरू नहीं होने से उन्हें अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।अनेक किसानों के परिवार में शादी समारोह होना है लेकिन खरीदी प्रारंभ ने होने के कारण किसान अपने बच्चों के साथ पीले नहीं कर पा रहे।
*अनेक समस्या से जूझ रहे किसान*
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की अनियमितता और खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदले जाने से खेती कार्य प्रभावित होने, किसानों ने वर्ष 2026 में मूंग की खरीदी बंद करने की सूचना पर भी नाराजगी जताई। पहले की तरह खरीदी जारी रखने की मांग की। नहरों के रखरखाव में लापरवाही के कारण सिंचाई प्रभावित होने और धान की फसल पर असर पड़ने की समस्या भी बताई। किसानों ने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।वहीँ इस दौरान किसानों में
विनय पटेल, अनिल पटेल, शैलेंद्र पटेल, ओम प्रकाश पटेल, अखिलेश, शारदानंद,, जितेंद्र पटेल, सुरेश पटेल, मुरली पटेल, गणेश पटेल, विजय पटेल, राजेश पटेल, लक्ष्मी नारायण पटेल, रंजीत पटेल, सतीश पटेल, सुरेंद्र पटेल, दिलीप पटेल, दिनेश पटेल, रवि तिवारी सहित सिहोरा और मझौली के अन्य किसान मौजूद थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें