पराली जलाने पर कार्यवाही के आदेश पर भड़के किसान,सिहोरा बस स्टैंड में 5 घँटे तक किया धरना प्रदर्शन,देखें वीडियो  

इस ख़बर को शेयर करें

 

सिहोरा:पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश होते ही किसान भड़क गए,आज दोपहर 1 बजे बाबाताल मंदिर के समीप एकत्रित होकर किसानों ने पैदल रैली निकाली और सिहोरा बस में लगभग 5 घँटे तक धरना प्रदर्शन किया,इस दौरान प्रशासन और किसानों के बीच लिखित आस्वासन को लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा उसके बाद कुछ बातों पर बनी सहमति के आधार पर किसानों ने सिहोरा एसडीएम ज्योति परस्ते को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा,हलाकि इस बीच किसानों और प्रशासन के बीच क्या सहमति बनी इस बात का जबाब प्रशासन की तरफ से अभी तक नहीं आया है।

देखें वीडियो

 

क्या कहते हैं किसान ?

वहीँ किसानों का कहना है की प्रशासन ने खेतों से पराली नरवाई उठाने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की, जबकि किसान  पराली की व्बवस्था करने में किसी भी स्थिति से सक्षम नहीं है और परालीमें आग लगाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है, इस स्थिति में यदि किसान  पराली नहीं जलाते तो अगली फसल की बोवनी करना संभव नहीं है,

जन आक्रोश रैली धरना प्रदर्शन

वहीं पराली जलाने पर कार्यवाही के आदेश के विरोध में आज अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी के नेतृत्व में किसान जन आक्रोश रैली धरना प्रदर्शन आंदोलन बाबाताल सिहोरा से बस स्टैंड सिहोरा तक निकालते हुए सक्षम अधिकारी जबलपुर को कलेक्टर महोदय, मुख्यमंत्री जी कृषि मंत्री जी के नाम से ज्ञापन सौपा , जिसमें मांग की गई धान पराली जलाने पर लगा प्रतिबंध हटाया जाएं, पराली जलाने की अनुमति दी जाए,क्योंकि किसानों के पास आग लगाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है,

ये रहे उपस्थित 

वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान  प्रदेश अध्यक्ष एड इंद्र कुमार पटेल, ओबीसी जितेन्द्र कुर्मी , माया हुरमाड़े , जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल छोटे पटेल नोकेलाल प्रजापति, रामराज पटेल किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष संत कुमार पटेल ,एड दिलीप पटेल अजीत पटेल रंजीत पटेल प्रमोद पटेल राजेश यादव दीपक यादव संतराम पटेल सुनील विशकर्मा उमेश पटेल संदीप पटेल विवेक पटेल डां संतोष पटेल संतोष राय दीपक पटेल बिहारी पटेल प्रदोष पटेल कप्तान गोकुल नीरजा पटेल अकलेश पटेल राजेश पटेल सुरेश पटेल मुकेस पटेल आनंद पटेल बीरेंद्र पटेल राजा पटेल रबि पटेल अतुल पटेल सुरजीत पटेल वीर पटेल गिरानी लाल अमित पटेल अशोक पटेल जितेन्द्र पटेल एवं हजारों की संख्या में किसान बंधु शामिल होकर इस महा आंदोलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस महा आंदोलन में ओबीसी महासभा का पूर्ण समर्थन सहयोग सपोर्ट रहा

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें