सांसद वी डी शर्मा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ, आदिवासी वेशभूषा मे नजर आये सांसद व विधायक

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद- आजादी के 77 वर्षो बाद तक कच्चे सड़क मार्ग से आवागमन का दंश झेल रहे बहोरीबंद विकासखंड के आदिवासी अंचल ग्राम निपानिया के बाशिंदों को अब पक्के मार्ग की सुविधा मिलेगी।जिससे आवागमन मैं सहूलियत होगी।ग्राम पथराड़ी पिपरिया से निपानिया-केवलारी तक 9 किलोमीटर दूरी का मार्ग अब पक्का बन जायेगा,जिसका निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग कराएगा।865 लाख की लागत राशि से बनने वाले मार्ग का शुभारंभ शनिवार को सांसद वी डी शर्मा ने किया।इस दौरान गांव के ग्रामीणों मैं खुशी का माहौल देखने को मिला।ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 77 वर्षो से कच्चे मार्ग से आवागमन करना मजबूरी बना हुआ था।जिस कारण वर्षा काल के समय आवागमन मैं सबसे अधिक परेशानी होती थी।उक्त मार्ग उबड़-खाबड ओर पथरीला था!यहाँ तक की बरसात के समय एम्बुलेंस गाँव तक नही पहुंच पाती थी!जिस कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था! उक्त समस्या से निदान मिले इसके लिए विधायक से मांग की गईं!जिस विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उक्त मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा!विधायक प्रणय पांडेय ने उक्त मार्ग का पक्का निर्माण हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से भेंटकर मांग पत्र सौपा!विधायक की मांग पर उक्त मार्ग का निर्माण अनुपूरक बजट मै शामिल करते स्वीकृति प्रदान की गईं!उक्त मार्ग का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा वर्चुअल कर दिया गया था!जिसके बाद शनिवार को सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत सांसद वी डी शर्मा के द्वारा की गईं!विधायक प्रणय पांडेय ने कहा कि विकासखण्ड के ऐसे मार्ग जो कच्चे है आवागमन मैं परेशानियों का सामना राहगीरों को करना पड़ता है।उन कच्चे मार्गो को पक्के मार्ग मैं परिवर्तन करने का क्रम जारी है।

आदिवासी वेशभूषा मै नजर आये सांसद व विधायक

समारोह कार्यक्रम आदिवासी अंचल ग्राम निपानिया जब सांसद वी डी शर्मा पहुंचें तों स्थानीय आदिवासी लोगों ने सांसद वी डी शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी व विधायक प्रणय पांडेय को आदिवासी वेशभूषा पहनाकर भव्य स्वागत किया!पूरे कार्यक्रम मै सांसद व विधायक आदिवासी वेशभूषा मे नजर आये!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद वी डी शर्मा ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए चलाई जा रही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे मै बताया!
साथ ही कहा कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए भाजपा सरकार हमेशा ही दृढ संकल्पित है!इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा,भाजपा जिला मंत्री कमलेश सेन,राजेश चौधरी,एसडीएम राकेश चौरसिया, जनपद सीईओ अभिषेक कुमार,एसडीओ आर के बत्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्यौहार, मुकेश गर्ग सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या मै ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें