माता दिखेंगी जेवर उतारकर हाथ में रखो कहते हुये सोने चांदी के जेवर लेकर आरोपी फरार

जबलपुर :जेवर उतारकर हाथ में रखो माता दिखेंगी कहते हुये सोने चांदी के जेवर उतरवाकर थेले में रखवाकर आरोपी फरार हो गए,पुलिस ने जेवर, नगदी थैले सहित लेकर फरार दोनों मोटर सायकल चालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना अधारताल में दिनंाक 7-2-26 की शाम श्रीमति रीना श्रीवास्तव उम्र 50 वषर् निवासी विवेक काॅलोनी पाण्डे गैस एजेन्सी के पीछे अधारताल ने रिपोटर् दजर् कराई कि आज शाम लगभग 4-40 बजे घर से सब्जी लेने अधारताल तिराहा के पास गयी थी, अमृतसरी नान रेस्टोरेंट के सामने सब्जी मंडी रोड़ पर 2 मोटर सायकल में सवार अलग-अलग व्यक्ति वहां पर खड़े थे दोनों ने उसे बुलाकर कहा कि यहां पर शीतल डाक्टर कहीं केम्प लगाये हैं आपको जानकारी है तो उसने कहा कि उसके कोई जानकारी नहीं है, उन्हीं दोनों में से दुबले पतले व्यक्ति जिसने चैक वाली शटर्, नीले रंग की जींस तथा हरे रंग का जैकेट पहने था ने उससे कहा कि तुम्हारे परिवार में परेशानी चल रही है, तुम अपने जेबर उतारकर हाथ में रखो तुम्हें माता दिखेगी, तुम्हारी समस्या का समाधान हो जायेगा, जब तुम घर जाओगी तो अपना दाहिना पैर घर के अंदर रखना जिससे बच्चे के सभी संकट टल जायेगें ऐसी बातों से उसे उलझाये रखा और दूसरे व्यक्ति जो सफेद काली चैक की बनियान पहना था जिसने आप को पुलिस बताते हुये कहा कि मेरी यहीं पर डियूटी है, इसी कारण वह विश्वास में आ गयी थी उससे सोने के कान के बाले, गले का मंगलसूत्र, चांदी की पायल उतरवा कर उसके ही पीले रंग के थैले में रखवाकर उक्त थैला उससे मांग कर अपने पास रख लिया और उसके पीले रंग के थैले के अंदर लाल रंग का छोटा पसर् जिसमें एक हजार रूपये रखे थे इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने उससे कहा कि तेरह कदम चलकर लौट आना, वह कुछ कदम चली उसे शंका होने पर पलट कर देखी तो दोनों मोटर सायकल में दोनों व्यक्ति बैठकर अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ छल करते हुये धोखाधड़ी कर उसके जेवर और रूपये लेकर भाग गये। रिपोटर् पर दोनों अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 319, 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वृद्धा के हाथ से पसर् झपटने वालों झपटमारो की तलाश
थाना गोरखपुर में आज दिनांक 7/2/26 को उमेश भाटिया उम्र 50 साल निवासी रतन कालोनी हांडा पेट्रोल पंप के पीछे नमर्दा रोड गोरखपुर ने रिपोटर् दजर् कराई कि उसकी फनीर्चर की दूकान गोरखपुर गुरुद्वारा के पास है आज सुबह माँ श्रीमती रतना भाटिया उम्र 72 वषर् योगा के लिये भंवरताल गाडर्न गयी थी जो योगा पश्चात भंवरताल गाडर्न से पैदल घर लौट रही थी कि लगभग 08.10 बजे भंडारी अस्पताल से बारे लाल चैक के बीच दो अज्ञात लडके जो मोटर सायकिल पर सवार थे पीछे तरफ से आये और झपटा मार कर माँ के हाथ से पसर् छीन कर भाग गए। पसर् मे मोबाईल, घर की चाबियाँ और 250 रुपये रखे थे। रिपोटर् पर धारा 304 (2 )बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।
















