जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज जिला जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनगणना के कार्ययोजना के संबंध में विस्‍तार से चर्चा की गई। उल्‍लेखनीय है कि यह जनगणना वर्ष 1872 से 16वीं एवं स्‍वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी, पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी। जनगणना दो चरणों में होगी। प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण फरवरी-मार्च 2027 में जनसंख्‍या की गणना की जायेगी। इस दौरान कहा गया कि जनगणना का कार्य निर्धारित सीमा समय पर किया जाता है, अत: समय सीमा में किसी भी प्रकार का विस्‍तार व परिवर्तन संभव नहीं है। बैठक में 2027 की जनगणना के लिए अब तक की गई कार्यवाहियों के बारे में बताया गया और आगामी कार्यवाही की कार्ययोजना के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिसमें जनगणना 2027 में स्‍व-गणना पोर्टल(SE पोर्टल), मोबाईल एप (HLO APP) के माध्‍यम से आंकड़ो का संकलन किया जायेगा। इसी क्रम में मकान सूचीकरण ब्‍लॉक क्रिएटर (HLBC) वेब पोर्टल के माध्‍यम से मकानसूचीकरण ब्‍लॉक का सृजन की कार्ययोजना है। जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली वेब पोर्टल के माध्‍यम से मॉनिटरिंग की जायेगी। जिला जनगणना के लिए विस्‍तार से चर्चा करते हुए जिला स्‍तरीय अधिकारी, चार्ज अधिकारी, फील्‍ड ट्रेनर्स, मास्‍टर ट्रेनर्स, प्रगणक, पर्यवेक्षक आदि के संबंध में भी आवश्‍यक जानकारी दी गई। साथ ही जनगणना निदेशालय मध्‍यप्रदेश द्वारा जारी परिपत्र के संबंध में बताया गया। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें