बोर्ड परीक्षाओं का महाकुम्भ:बहोरीबंद विकासखंड मै 27 परीक्षा केंद्रों पर 4675 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,परीक्षा सामग्री थानो मे हुई जमा

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद– बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ आज से शुरू हो रहा है!मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12 वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी मंगलवार से शुरू हो रही है तो 10 वी की परीक्षा 14 फ़रवरी से शुरू होंगी!
बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।बहोरीबंद मै 25 सामान्य और 2 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है साथ ही पेपर लीके होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए मोबाइल एप (कंडक्ट ऑफ एग्जाम) से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
बहोरीबंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गर्ग ने बताया कि बहोरीबंद विकासखंड मै कक्षा 10 वी की परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाये गये है, जहाँ 2507 विद्यार्थी परीक्षा मै सम्मिलित होंगे!वहीं कक्षा 12 वी के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाये गये है, जहाँ 2168 विद्यार्थी शामिल होंगे!
परीक्षा सामग्री को केंद्र के नजदीकी थानों के स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया गया है। अब कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति में परीक्षा शुरू होने वाले दिन ही तय विषय के प्रश्न पत्र व अन्य सामग्री खोली जाएगी और निगरानी व्यवस्था में परीक्षा केंद्र तक लाई जाएगी।थानों में लॉक हुई परीक्षा सामग्री प्राप्त करने के लिए परीक्षा वाले दिन ही केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं कलेक्टर प्रतिनिधि सुबह छह से सात बजे के बीच केंद्र पर उपस्थित होंगे। सात बजे प्रश्न पत्र का बॉक्स बाहर निकाला जाएगा और 8.30 बजे से पूर्व यह सामग्री परीक्षा केंद्र तक पहुंचाई जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे तक परीक्षार्थियों को केंद्र पर उपस्थित रहने के लिए बुलाया गया है। परीक्षा केंद्र अध्यक्ष द्वारा पर्यवेक्षकों को प्रश्न पत्र के पैकेट 8.45 बजे तक वितरित किए जाएंगे और 8.50 बजे उत्तरपुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। परीक्षा शुरू होने से पांच मिनट पहले पर्यवेक्षकों द्वारा परीक्षा कक्ष में प्रश्न पत्र खोलकर परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्रों का वितरण 8.55 बजे किया जाएगा।

ऐप से होगी परीक्षा सामग्री की मानिटरिंग
कलेक्टर प्रतिनिधि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर केंद्र अध्यक्ष से संपर्क करेगा ओर निर्धारित ऐप के माध्यम से संबंधित थाना केंद्र पर उपस्थित होकर मंडल के निर्देशानुसार थाने से प्रश्न पत्र निकलवाने, परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों का पर्यवेक्षण करेंगे।
प्रश्नपत्र बॉक्स का छह तरफ से वीडियो बनाकर बोर्ड के निर्धारित व्हाट्सप एप पर 8.30 बजे के पूर्व भेजना सुनिश्चित करना पड़ेगा।परीक्षा केंद्र पर उपस्थित केंद्र अध्यक्ष एवं समस्त व्यक्तियों के मोबाइल फोन सील्ड कर रखवाने का घोषणा पत्र प्रारूप-6 को ऐप पर 8.30 बजे तक अपलोड करना होगा।यह भी सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्रों के बॉक्स खुलने के उपरांत सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम/केंद्र अध्यक्ष के कक्ष में प्रश्न पत्रों के कोई भी पैकेट खोले नहीं जाएं।यह भी सुनिश्चित करेंगे कि केंद्र अध्यक्ष ने पर्यवेक्षकों को प्रदत्त प्रश्न-पत्रों के पैकेट सील्ड हैं एवं उन्हें आवंटित कर पंजी प्रविष्टि कर हस्ताक्षर कराए गए हैं।
सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा और पेपर लीके होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए मोबाइल एप (कंडक्ट ऑफ एग्जाम) से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इतना ही नहीं छात्रों के साथ साथ ड्यूटी पर रहने वाले शिक्षकों के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल प्रतिबंध रहेगा। साथ ही केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सहित कोई स्टाफ केंद्र में मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। इनकी निगरानी ऑनलाइन कंट्रोल रूम से की जाएगी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन अलर्ट मोड में है। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस गार्ड तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में परीक्षार्थियों और ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















