लोकसभा चुनाव : शाम 5 बजे तक देना होगी गणना अभिकर्ताओं की सूची
जबलपुर, जबलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवार कल शनिवार एक जून की शाम 5 बजे के पूर्व तक कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक-आठ में अपने गणना अभिकर्ताओं की सूची निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकेंगे।जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को मतगणना में प्रयुक्त की जाने वाली प्रत्येक टेबल पर एक गणना अभिकर्ता की नियुक्ति की अनुमति होगी। इसके अलावा उम्मीदवार प्रत्येक एआरओ की टेबल पर एक तथा ईटीपीबीएस की स्कैनिंग एवं डाकमत पत्रों की गणना के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली प्रत्येक टेबल पर भी एक गणना अभिकर्ता को नियुक्त कर सकेंगे। उम्मीदवारों को गणना अभिकर्ताओं की सूची प्रारूप-18 में नाम, पता और पासपोर्ट साइज की दो फोटो सहित देनी होगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















