मझौली में बाराती और घरातियों के बीच नाचते समय चले चाकू 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :शादी में डांस न हो यह हो नहीं सकता,अब डांस के दौरान धक्का लगना आम बात है,लेकिन मझौली के खितौला पड़वार में बारात में नाचने के दौरान धक्का क्या लगा बाराती और घरातियों के बीच चाकू तक चल गए,पुलिस ने दोंनो पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

बाराती और घराती आपस मे भिड़े 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझौली मेें आज दिनंाक 8-2-26 को किशन लाल काछी उम्र 40 वषर् निवासी ग्राम खितौला पड़वार ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह खेती किसानी करता है दिनंाक 7-2-26 को उसके चाचा की लड़की की शादी थी बारात बड़खेरा गोसलपुर से आई थी बारात घर के पास पहॅुची उसके परिवार के लड़के पवन कुमार काछी , मगन काछी, अरूण काछी एंव अतुल काछी शादी में डीजे में डांस कर रहे थे वह एवं उसका भाई विष्णु प्रसाद वहीं डीजे के पास खडे थे रात लगभग 9-30 बजे बारात में आये दीपक पटेल एवं दीपक के साथी उसके भतीजे पवन से शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, पवन ने पैसे देने से मना किया तो दीपक पटेल गाली गाली गलोज करते हुये चाकू से उसके भतीजे पवन कुमार पर हमला करने हुआ तो उसके भाई विष्ण प्रसाद ने दीपक पटेल को रोका, दीपक पटेल ने चाकू से हमलाकर उसके भाई विष्णु प्रसाद के सिर में चोट पहुॅचा दी वह एंव अन्य लोग बीच बचाव करने लगे तो दीपक पटेल के साथी सजल जैन, कपिल पटेल, साहिल पटेल, अपने पास रखे चाकू जैसी चीज निकालकर मारने लगे, उसी समय दीपक पटेल के अन्य साथी नितिन पटेल, दीपक दाहिया, रतिराम पटैल भी आकर हम लोगों के साथ मारपीट करने लगे, मारपीट से उसके सिर, भतीजे पवन को कमर, भतीजे मगन काछी के हाथ, अतुल काछी के चेहरे माथे में चोटें आईं। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किये तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोटर् पर आरोपी सजल जैन, साहिल पटेल, दीपक पटेल, कपिल पटेल, साहिल पटेल, नितिन पटेल, दीपक दाहिया, रतिराम पटेल के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 118(1), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वहीं नितिन पटेल उम्र 22 वषर् निवासी शाहीनाका के पीछे फूल सागर टिकरा थाना संजीवनीनगर ने रिपोटर् दजर् कराई कि दिनंाक 7-2-26 को उसके बड़े पापा के लड़के अज्जू पटेल की शादी थी बारात बड़खेरा गोसलपुर से खितौला पड़वार गयी थी जैसे ही बारात लगी वह तथा उसके रिश्तेदार शादी में डीजे में डंास करने गये डांस करते समय वधु पक्ष के दीपक कुशवाहा का धक्का लग गया तो दीपक कुशवाहा उसके साथ गाली गलोज करने लगा, उसने गालियां देने से मना तभी वधु पक्ष के सचिन कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, अमन कुशवाहा डंडे लेकर आये एवं डंडे से उसके एवं उसके भाई साहिल पटेल के साथ मारपीट करने लगे, उसका दोस्त सजल जैन बीच बचाव करने आया तो अरूण कुशवाहा, मगन कुशवाहा ने सजल जैन के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे मारपीट से उसके सिर हाथ, साहिल केा चेहरे एवं सिर तथा सजल जैन केा मंुह, पीठ में चोट आई मारपीट कर सभी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोटर् पर धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें