गांव में बिक रही अवैध शराब पर गम्भीर नहीं है आबकारी और पुलिस
जबलपुर :खितौला थाना क्षेत्र के दरौली ,मरहा,हरगढ़, सहित अन्य ग्रामों में पैकारी रूपी अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है, इतना ही नहीँ शिकायत तो यह भी रहती है की रेवले स्टेशन रोड के बगल में लखराम मोहल्ला की तरफ जाने वाली सड़क में स्तिथ शराब दुकान के ग्राहक सड़क किनारे ही बैठकर शराब पीते शाम को नजर आते हैं, इस रोड़ से महिलाओं और बच्चों का निकलना दूभर हो गए हैं, हलाकि इस बात की लोगों ने पहले शिकायत की थी लेकिन कार्यवाही के नाम पर आजतक कुछ नही हुआ,कुछ इसी तरह के हालात विजय रेस्टोरेंट एनएच 30 के है जहां पर शराब दुकान के बगल से ही खुलेआम जाम छलकते है और ये सब जानते हुए भी जिम्मेदार मूकदर्शक बनकर तमाशाबीन बने हुए है, वहीं सबसे बडी बात तो यह है इस सबंध में जब आज हमने खितौला टी आई रमन सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क किया तो उनका कहना था कि बताये करना कार्यवाही किया करेंगे मतलब आप स्प्ष्ट समझ सकते हैं कि एक जिम्मेदार अधिकारी इस तरह के बयान देता है तो अन्य के क्या हाल होंगे ?
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















