जबलपुर में इन 7 अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई
जबलपुर :जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 7 अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा
भावभीनी दी विदाई
आज शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक उप निरीक्षक सचिदानंद सिंह थाना विजय नगर, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह थाना मदनमहल, सहायक उप निरीक्षक त्रिलोकी प्रसाद यादव थाना यातायात, सहायक उप निरीक्षक मोह. शकील पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह बरकड़े पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री विजय कुमार जैन पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक दर्शन सिंह थाना घमापुर को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक लाईन/नगर पुलिस अधीक्षक गढा देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माढेाताल/उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.एस. गोठरिया, एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
शानंदार, यादगार एवं बेदाग
वहीं बपुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी कीे 35 से 44 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।