पति ने ऑटो चालक को पकड़ा पत्नी ने की मारपीट,पति गिरफ्तार पत्नी फरार

जबलपुर :किराया को लेकर पति पत्नी ने ऑटो चालक के साथ जमकर मारपीट की, ऑटो चालक की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पत्नी फरार है,
यह है मामला
मामला बेलबाग थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बेलबाग में आज दिनांक 10/2/26 को अनुज कोरी घायल अवस्था में थाना आया जिसे उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया, जहां अनुज कोरी उम्र 30 वषर् निवासी तुलसी मोहल्ला प्रकाश लाईट वाले की गली बेलबाग ने बताया कि आज वह गोपाल होटल से सवारी छोडकर स्टेशन जा रहा था झामनदास चैक पहुंचा तो सवारी एक महिला नंदनी चैधरी, चन्द्रकिशोर चैधरी बोले हमे हाई कोटर् जाना है, उसने उनसे कहा कि 20-20 रुपये लगेगा तो उन्होने बोले कि 15-15 रुपये देगें तो उसने कहा बैठ जाओ, कुचबंदिया मोहल्ला पहुंचा तो उसे एक सवारी हनुमानताल की मिली उसने उनसे बोला कि 30 रुपये लगेगा उसी समय जो पहले बैठी सवारी महिला नंदनी चैधरी और चन्द्रकिशोर बोले कि तुम ज्यादा पैसा ले रहे हो, दोपहर लगभग सामुदायिक भवन बाई का बगीचा पहुंचा तो महिला नंदनी व चन्द्रकिशोर उससे किराये की बात को लेकर गालियां देते हुये दोनो बोले कि हमलोग तुमको किराया नहीं देगें, चन्द्रकिशोर ने उसे पकड लिया एवम नंदनी ने उस पर धारदार चीज से हमला कर उसे कमर के ऊपर बाये तरफ चोट पहुंचा दी दोनो बोले किराया मागोगे तो जान से खत्म कर देंगे ।वहीँ रिपोटर् पर धारा 296 बी, 119(1), 351(2), 3(5) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी चंद्रकिशोर उम्र 30 वषर् निवासी झामनदास चैक को अभिरक्षा में लेते हुये फरार आरोपी नंदनी चैधरी की तलाश जारी है
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















