सर्वार्थ सिद्धि और वृद्धि योग मैं होगा होलिका दहन

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद_ उत्साह व उमंग का पांच दिवसीय पर्व रविवार को होलिका दहन के साथ शुरू हो जाएगा।स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मैं होली दहन को लेकर तैयारिया भी पूर्ण हो गई है।स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों मैं होलिका दहन को लेकर समितियों के द्वारा लकड़ी,कंडे एकत्रित कर   व्यवस्था कर ली गई है।साथ ही होलिका की प्रतिमा भी विराजित कर दी गई है।साथ ही रंग गुलाल,पिचकारियों व मुखौटे की खरीददारी करने बाजार पहुंचकर खरीददारी कर रहे है।जिससे बाजारों मैं रोनक दिखने को मिल रही है।

होली पर हुडदंग करना पड़ेगा भारी,सख्ती से निपटेगी पुलिस_

होली के रंग में भंग न पड़े, इसके लिए पुलिस विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है।थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र मैं अमन-चैन बना रहे इसके लिए फिक्स प्वॉइंट चिन्हित कर लिए गए है।
साथ थाना क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पेट्रोलिंग मोबाइल की भी व्यवस्था की गई है।पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी भी थाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दे रहे है।शुक्रवार की रात 9 बजे एसडीओपी अखिलेश गौर,थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया पुलिस कर्मियों के साथ थाना क्षेत्र मैं पेट्रोलिंग की।
एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस अपराधियों की कुंडली तैयार कर रही है। पर्व पर विवाद करने वालों को चिह्नित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। हॉट स्पॉट्स भी चिह्नित कर लिए गए हैं, जिससे वहां सतत निगरानी की जा सके।

आज होलिका दहन कल मनेगी धुलेडी _

5 दिवसीय रंगो का पर्व होली रविवार से शुरू होगा।रविवार को रात्रि 11 बजे के बाद होलिका दहन होगा।क्योंकि होली पर भद्रा का साया है।भद्रा की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 9:55 बजे से रात 11:12 बजे तक रहेगी।भद्रा काल के बाद रात 11:13 बजे से 12:29 बजे तक होलिका दहन के लिए सर्वोत्तम समय रहेगा।इस बार होलिका दहन सर्वार्थ सिद्धि और वृद्धि योग मैं उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र मैं प्रदोष युक्त पूर्णिमा मैं होलिका दहन किया जाएगा।

 


इस ख़बर को शेयर करें