होली विशेष:होली की राख से तिलक कर पर्यावरण संरक्षण का दिया जाता है सन्देश

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : रंगों का पर्व होली ,होलिका दहन के साथ सोमवार से शुरू हो जायेगा। होलिका दहन के दूसरे दिन बुधवार को धुलेंडी पर रंग गुलाल उड़ेगा जिससे लोग सरोबोर होंगे।लेकिन जिले के लघु वृंदावन धाम बांधा इमलाज मैं पर्वों में सामाजिक और सामयिक सोच भी नजर आती है।यहां विगत सैकड़ो वर्षो से सामयिक सोच के साथ होलिका दहन कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया जाता है।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने को सैकड़ो वर्षो जारी है परम्परा
इस मंदिर में होली पर होलिका की मूर्ति व लकड़ियों की जगह पेड़ के सूखे पत्तों और गाय के गोबर से बने कंडों का दहन किया जाता है। यह अनूठा इको फ्रेंडली होलिका दहन होता है।सबसे खास बात यह है कि यहां होलिका दहन के पूर्व मंदिर मे श्रीराधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है फिर होलिका दहन किया जाता है।गांव के सभी लोग सामूहिक रूप से इस आयोजन मैं सम्मिलित होते है।
राख का करते हैं तिलक
लघु वृंदावन धाम बांधा मैं होलिका दहन के बाद सभी भक्त मंदिर परिसर में एक दूसरे को होलिका की राख का तिलक लगाते हैं। गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।
कहा जाता है कि इसमें समाज को जंगल, पर्यावरण बचाने और गंदगी दूर भगाने का संदेश भी छिपा है। सभी निष्ठा से सहभागिता करते हैं।
लघु वृंदावन धाम मैं खेली जाएगी बृज होली
मंदिर समिति के सदस्य नवनीत चतुर्वेदी, ने बताया कि सोमवार को लघु वृंदावन धाम मैं बृज की होली खेली जाएगी।जहां ब्रज की होली की झलक देखने को मिलेगी।ब्रज होली मैं गांव के सभी लोग सम्मिलित होंगे।राधा-कृष्ण मंदिर मे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर ब्रज होली की शुरुआत की जायेगी।ब्रज होली को लेकर रविवार को समिति सदस्यों के द्वारा तैयारी की जाती रही।
समिति के सदस्य पंडित रामनरेश त्रिपाठी,सीताराम मिश्रा,द्वारका मिश्रा ,राघवेंद्र दुबे ,उमेश पाठक, सत्येन्द्र त्रिपाठी ,ओमप्रकाश दुबे ,रिंकू दुबे ,नितिन पाठक, विक्रम पांडेय ,नारायण मिश्रा कमल मिश्रा सहित अन्य जन उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















