गोसलपुर में गुंडई,पुरानी रंजिश पर प्राणघातक हमला,आरोपी गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:गाली गलौच से सुरु हुआ विवाद इतना बढ़ा की तलवार चलने लगी वहीँ पुरानी रंजिश पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला 

मामला गोसलपुर थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना गोसलपुर मे दिनाॅक 10-11-26 की रात्रि श्रीमति आशा बाई कोल उम्र 45 वषर् निवासी ग्राम मिढासन के अपने परिजनों के साथ मारपीट मे घायल अपने बेटे को लेकर आयी, घायल को चोटे अधिक होने से तत्काल सिहोरा अस्पताल भिजवाया गया। श्रीमति आशा बाई कोल ने रिपोटर् दजर् करायी कि दिनांक 09.11.26 के रात्रि करीब 11-45 बजे अपने घर के अंदर अपने लड़कों के साथ थी। तभी कोई घर के बाहर आया और बड़े लड़के मोहित कोल का नाम लेकर गालियां देने लगा। सुनकर लड़का मोहित कोल, छोटा लड़का आजाद कोल, पति सुखलाल कोल और वहं घर से बाहर आए। बाहर आकर देखा तो गाँव के नारियल प्रजापति व माईकल प्रजापति पुरानी बुराई (रंजिश) की बात पर से गालियां दे रहे थे।लड़के मोहित ने उन्हें गालियां देने से मना किया, तो माईकल हाथ-मुक्कों से बुरी तरह मारने-पीटने लगा। इसी दौरान नारियल प्रजापति ने अपने हाथ में ली हुई तलवार से जान से मारने की नीयत से लड़के मोहित पर हमला कर दिया। मोहित ने बचाव करने के लिए अपने बाएँ हाथ से तलवार को रोकने का प्रयास किया, जिससे तलवार बाएँ हाथ की कोहनी में लग गई। जब नारियल ने दोबारा तलवार से वार किया, तो मोहित के बाएँ हाथ के अंगूठे के बगल वाली तीनों अंगुलियों में लगी, जिससे बहुत अधिक खून निकलने लगा। उसने एवं पति और छोटा लड़का बीच-बचाव करने लगे। लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनकर मोहल्ले एवं आस-पास के लोग बीच-बचाव करने दौड़े। भीड़ को आता देख नारियल प्रजापति व माईकल प्रजापति जाते-जाते जातिगत रूप से अपमानित करते हुये धमकी दिए कि आज तो तू बच गया, अगली बार मिला और रिपोटर् किया तो जान से मार देंगे, एैसा कहते हुए वहाँ से भाग गए। रिपाटर् पर धारा 109(1),296(इ),351(3),3(5) बीएनएस एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(अं) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम का अपराध ंपजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी गिरफ्तार 

वहीँ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी सिहोरा  मोहंती मरावी के मागर्निदेर्शन में थाना प्रभारी गोसलपुर  भावना तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।गठित टीम द्वारा आरोपियों की सरगमीर् से तलाश करते हुये आरोपी अजय उफर् नारियल प्रजापति उम्र 30 वषर् व संजय उफर् माईकल प्रजापति उम्र 40 वषर् दोनों निवासी मिढासन को अभिरक्षा मे लेते हुये आरोपियेां की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार जप्त करते हुये आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें