भगवान महावीर का मस्तकाभिषेक कर चढ़ाए निर्वाण लाडू

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2553 वां निर्वाण महोत्सव दीपावली पर्व पर उत्साह पूर्वक मनाया गया।सोमवार को स्लीमनाबाद,तेवरी व बाकल के पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिरों मैं विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।स्लीमनाबाद स्थित पाश्रवनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे निर्माण महोत्सव के अवसर पर प्रातः मंदिर में मूलनायक भगवान महावीर जी का मस्तिकाभिषेक  शांतिधारा पूजन निर्माणकांड तथा निर्वाण लाडू चढ़ाए गए ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज बंधुओ ने उपस्थित होकर सामूहिक संगीतमय पूजन आरती आदि के कार्यक्रम सानंद संपन्न किए गए! कार्यक्रम सकल जैन समाज की उपस्थिति मे सम्पन किये गये।इस दौरान अध्यक्ष श्रेयांश जैन,सतीशचंद्र जैन,प्रदीप जैन, संजय जैन,आकेश जैन, मयूर जैन,बबला जैन,पप्पू जैन, नीशू जैन सहित सकल जैन समाज की उपस्थिति रही।वहीं 24 वे तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का 2552 वां निर्माण महोत्सव तेवरी में भी उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया!इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की में प्रातः अभिषेक पूजन शांतिधारा भगवान महावीर स्वामी का भक्ति संगीत मय पूजन निर्माणकांड सामूहिक आरती एवं निर्माण लाडू चढ़ाये गए! दोपहर मे दीपावली पूजन,सायं संध्या आरती भक्ताम्बर पाठ आदि के कार्यकम देखे गये!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें