सामाजिक कार्यकर्ता ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का किया आभार प्रकट 

इस ख़बर को शेयर करें

छिंदवाड़ा. सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू ने दिनांक 6 नवम्बर 2026 को 19: 55 बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल जी से मोबाइल पर बात कर बताया कि में एक देश का अच्छा सामाजिक कार्यकर्ता हूँ। मेरा नोबेल पुरस्कार के लिए भी नामिनी हुआ था और पदम श्री पुरुस्कार के लिए भी चयनित हुआ हूं । आपके पूज्य गुरुदेव स्वामी महामंडलेश्वर हितेंद्र नाथ जी मेरे मित्र हैं। इसके पूर्व अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका पंजीबद्ध करवा चुका हूँ । हाल ही में सोशल मीडिया और श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष श्री मदन मोहन परसाई से ज्ञात हुआ है कि आपकी जोधपुर राजस्थान की जेल में बंद सन्त श्री आशाराम जी बापू को हार्ट ब्लॉकेज की समस्या है । उनके उचित इलाज हेतु माननीय सुप्रीम कोर्ट और माननीय हाई कोर्ट जोधपुर राजस्थान पहले ही आदेश कर चुका है । स्थिति गम्भीर है । जोधपुर जेल प्रशासन उनको सहयोग नहीं कर रहा है ।आपके प्रदेश में 41 जिले हैं । हर जिले में लगभग 1 लाख साधक होना स्वाभाविक है । कल कुछ अप्रिय हो गया तो राज्य सरकार और केंद्र सरकार की बहुत बदनामी होगी । कृपा कर तथा सम्भव आपके अधीनस्थ को भेज कर उनको आरोग्यम अस्पताल ( आयुर्वेद ) में भर्ती करवाने की कृपा करें । इस प्रकार की प्रार्थना के बाद मुख्यमंत्री राजस्थान का सरकारी महकमा हरकत में आया । जेल प्रशासन की रिक्वेस्ट पर पूज्य बापूजी दिनांक 7 नवम्बर 2026 को रात्रि 09: 30 बजे ऐम्स अस्पताल गए वहां से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय करवड़ अस्पताल गए । अब पूज्य श्री को उचित इलाज मिल रहा है । समिति के अध्यक्ष श्री मदन मोहन परसाई सहित देश भर के 44 करोड़ साधकों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जी को साधुवाद देकर आभार व्यक्त किया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें