देश-भक्ति, जन-सेवा’’ का संदेश देते हुये पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
जबलपुर:स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जबलपुर पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से आज पुलिस ने ‘‘तिरंगा यात्रा’’*निकाली ।
रक्षित केन्द्र जबलपुर से निकाली गई तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में *’हर घर तिरंगा’* अभियान के प्रति जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से आज दिनॉक 11-8-2024 को प्रातः 12 बजे पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) एव पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रक्षित केन्द्र जबलपुर से निकाली गयी।वहीँ तिरंगा यात्रा’’ रक्षित केंद्र जबलपुर से प्रारंभ होकर तहसील चौक, हाई कोर्ट चौक, घंटाघर, बड़ी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक, तीनपत्ती, ब्लूम चौक, छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर बाजार, कपूर क्रॉसिंग, भैसासुर तिराहा, बिरवानी पेट्रोल पंप, सदर बाजार मेन रोड से पेंटी नाका चौक, सृजन चौक, एम्पायर तिराहा, पुल न. 2, पर्यटन तिराहा, हाईकोर्ट चौक, मालगोदाम होते हुये रक्षित केन्द्र जबलपुर में समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय एवं देश भक्ति के नारे लगाये गये। ‘‘देश-भक्ति, जन-सेवा’’ का संदेश देते हुये जबलपुर पुलिस जनता की सेवा के लिये सदैव तत्पर है ये संदेश भी दिया गया।
ये रहे उपस्थित
वहीँ तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एच.आर. पाण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक कैट उदय भान सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष कुमार शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संगीता डामोर तथा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य सहित लगभग 300 की संख्या में जिला पुलिस बल उपस्थित रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।