घर घर सजेंगे मंडप,धूमधाम से होगा तुलसी शालिग्राम विवाहोत्सव

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– 4 माह की योग निद्रा से भगवान श्री हरि विष्णु के जागृत होने का पर्व देवउठनी एकादशी पर्व शुक्रवार को स्लीमनाबाद तहसील मैं हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जाएगी!कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाये जाने वाले इस पर्व मैं लोग घर -आंगन को रंगोली से सजायेंगे ,साथ ही गन्ने का मंडप बनाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव मनाया मनाएंगे!

रसिक बिहारी जू मंदिर मे होगा भव्य विवाहोत्सव आयोजन

देवउठनी एकादशी के पर्व पर स्लीमनाबाद नगर स्थित सिंहवाहिनी रसिक बिहारी जू मंदिर मे धूमधाम के साथ भव्य विवाहोत्सव आयोजन होगा!यहां महिला मंडल व कार्तिक व्रतधारी महिलाओं के विशेष आयोजन किया जायेगा!
जहां गन्ने का मंडप बनाकर दिव्य मंडप मैं तुलसी -शालिग्राम जी का विवाह उत्सव मनाया जायेगा!देवउठनी एकादशी पर्व को लेकर बाजार मे भी चहल -पहल देखने को मिलेगी!
पूजा अर्चना के लिए गन्ना, बेर, सीताफल ,सिंघाड़ा ,चना भाजी आदि की दुकाने लगेंगी जिनकी खरीददारी लोग करेंगे !

देवउठनी एकादशी पर शुभ योग 

पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि देव उठनी एकादशी बेहद खास है।इस साल उत्तराभाद्रपद ओर पूर्वांभाद्रपद क़े नक्षत्र क़े साथ सिद्दि योग का संयोग हैं।हिंदू धर्म में सभी 16 संस्कारों में विवाह एक प्रमुख संस्कार माना गया है। विवाह संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा, अनुष्ठान, विवाह, शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त का विचार अवश्य ही किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया जाने वाला कार्य हमेशा सफल और मंगलकारी साबित होता है। भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को जाएंगे और फिर से मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। इस दिन तुलसी-शालीग्राम विवाह करने के साथ शादी -विवाह फिर से शुरू हो जाएंगे।

मंदिरों व घरो मैं बनेंगे गन्ने के मंडप

देवउठनी एकादशी पर घर-घर गन्ने के मंडप बनाकर तुलसी शालिग्राम विवाह का पूजन होगा।घरो के अलावा मंदिरों मैं भी विशेष पूजन होगा व तुलसी विवाह की बारात भी निकाली जाएगी।तहसील क्षेत्र क़े हरिदास ब्रजधाम कोहका,जगदीश धाम खिरहनी,कौड़िया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर मे भी विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास 

पंडित रमाकांत पौराणिक ने बताया की चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान श्री हरि विष्णु 20 नवंबर देवउठनी एकादशी को जागेंगे!इसके साथ ही चार महीने से मांगलिक कार्यों पर लगा विराम भी हट जाएगा!नवंबर और दिसंबर में 11 दिन विवाह के मुहूर्त मिलेंगे. इसके बाद खरमास की शुरुआत हो जाएगी और सभी मांगलिक कार्य मकर संक्रांति तक बंद रहेंगे!इस बार नवंबर में 4 दिन तक और दिसंबर में 7 दिन तक शादी ब्याह की धूम रहेगी!इसके बाद 16 दिसंबर 2026 से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी, जो 15 जनवरी 2027 मकर संक्रांति तक रहेगा!इस दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा! 15 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त होगा और फिर से लग्न मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें