ढाबा की आकस्मिक जाँच, चार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जप्त

जबलपुर, खाद्य विभाग द्वारा आज शनिवार को कटंगी बायपास रोड, कठौन्दा स्थित पाण्डव ढाबा की आकस्मिक जाँच की गई। सहायक आपूर्ति अधिकारी संजय खरे द्वारा की गई जाँच के दौरान ढाबा संचालक शोभित यादव भी मौजूद थे।जाँच करने पर ढाबा में एचपी कम्पनी के घरेलू प्रवर्ग (14.2 किलो क्षमता) के चार रसोई गैस सिलेंडर पाये गये। जाँच के दौरान ढाबा संचालक द्वारा गैस सिलेंडरों से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये। ढाबे में पाये गए चार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, दो अमानक रेगुलेटर, दो रबर पाइप आदि वस्तुओं को जप्त किया गया। जप्तशुदा गैस सिलेडरों को सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से विश्वनाथ गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया।सहायक आपूर्ति अधिकारी संजय खरे ने बताया कि ढाबा संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रवृत्त द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश-2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर प्रकरण तैयार किया गया हैl
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















