नागा घाटी के समीप अर्टिगा-ट्रॉला के बीच भीषण भिड़ंत,1 मृत 5 घायल

जबलपुर।सगाई कर घर लौट रहे थे लेकिन नागा घाटी में ऐसी घटना घटी की सगाई की खुशियां मातम में बदल गईं।वहीं बता दें की दुर्घटना प्वाइंट के लिए कुख्यात हो चुकी बरेला की नागा घाटी में फिर ट्रॉला और अर्टिगा फोर व्हीलर के बीच भीषण दुर्घटना हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 1 व्यक्ति की मौत हो गया और गाड़ी में सवार अन्य 5 लोग घायल हो गए। गाड़ी के पिछले हिस्से में सवार एक व्यक्ति भाग्य से बच गया।घटना सोमवार की रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है ।
1 की मौत घायलों को पहुँचाया गया अस्पताल
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि थाना बरेला शारदा मंदिर नागा घाटी मंगलायतन कॉलेज के सामने स्थित रोड पर मंडला की ओऱ से आ रही अर्टिगा गाड़ी जिसमें 7 लोग सवार थे। ट्रॉला से टकराते ही पांच लोग घायल घायल हुए जबकि एक की तुरंत ही मौत हो गई । वहीं एक जो पीछे बैठा हुआ था वह भाग्य से बच गया। मौके से मिली जानकारी में मृतक का नाम राजेश शर्मा निवासी सीधी का सामने आया है जो रायपुर से सगाई करके अपने घर के लिए लौट रहे थे।वही घायलों को तुरंत ही इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















