गुलाबी सर्दी का होने लगा एहसास, कम होता जा रहा रात का तापमान
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। दीपावली पर्व आते ही अब रात को लोगों को हल्की गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान लगातार 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है तो दिन का तापमान भी 33 से 34 डिग्री के बीच झूल रहा है। मौसम विभाग ने दीपावली के बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना बताई है। यह रबी सीजन के लिए यह मौसम अनुकूल बताया जा रहा है।यूं तो नवरात्र से ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार रात के तापमान में कमी होती दिखाई दे रही है।
शाम से लेकर सुबह तक लोगों को हल्की गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। रात को 10 बजे के बाद तो लोगों को दोपहिया वाहन पर भी सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं रात में अब पंखे की हवा भी लोगों को सताने लगी है। वहीं दिन के समय धूप की चुभन भी मौसम से गायब हो गई है तो तापमान 33 डिग्री के आसपास घूम रहा है। रात के समय अब ओस गिरना भी शुरू हो गई है। आने वाले समय में अब सर्दी का दौर बढ़ेगा। दीपावली के बाद तापमान में और गिरावट आएगी।
कृषि विभाग बता रहा बोवनी के लिए उपयुक्त समय –
बहोरीबंद कृषि विभाग के एसएडीओ आर के चतुर्वेदी ने बताया कि यह समय खेती के लिए सबसे उपयुक्त है। उन्होंने रबी सीजन में गेहूं सहित अन्य फसलों की बोवनी को यह उपयुक्त समय बताया है। उनका कहना था कि रात के समय ओस गिरने से खेतों में नमी रह रही है। दीपावली के बाद मौसम और बदलेगा और ओस की मात्रा भी बढ़ेगी, ऐसे में खेतों में अच्छी नमी रहने के साथ ही दिन में मौसम साफ रहने और धूप होने से बीच को अंकुरित होने में खासी मदद मिलेगी। इस समय बोवनी करने से किसान समय से अपनी फसल निकाल सकते है। साथ ही ओस बढऩे के बाद बीच में दिन में मौसम में बदलाव होने से सिंचाई के लिए कम पानी की जरूरत होगी!हालांकि अभी खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान भी खेतों मैं पककर ख़डी है जिसमें दीपावली के त्यौहार के बाद युद्धस्तर पर कटाई -मिसाई का कार्य शुरू होगा!
बहोरीबंद विकासखंड मैं रबी सीजन की खेती 28 हजार हैक्टेयर मैं होगी!दलहन-तिलहन फसलों की बोवनी कार्य शुरू हो गया है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।