किसान 0761-181 पर कर सकेंगे खाद की बुकिंग

जबलपुर,खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरक वितरण की प्रक्रिया को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले में टोकन व्यवस्था लागू की गई है। किसान अब टोल फ्री नंबर 0761-181 पर संपर्क कर उर्वरक प्राप्ति के लिए टोकन बुक करा सकेंगे।उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास उमेश कुमार कटहरे ने यह जानकारी देते हुये बताया कि टोकन बुकिंग के लिए किसानों को अपना नाम, मोबाइल नंबर, समय आईडी, जमीन का खसरा नंबर, ग्राम, हल्का, तहसील तथा जिस समिति या खाद वितरण केंद्र से उर्वरक लेना है, उसका नाम बताना होगा। साथ ही किसान को अपनी फार्मर आईडी की जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी।श्री कटहरे ने बताया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उर्वरक वितरण केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ और लंबी प्रतीक्षा से राहत देना तथा वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना है। उन्होंने किसानों से ई-गर्वर्नेन्स के टोल फ्री नंबर 0761-181 पर संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन बुक कर समय पर उर्वरक प्राप्त करने की अपील की है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















