श्री कृष्ण-रुक्मणि विवाहोत्सव मैं झूमे श्रद्धालु,बरसाए फूल

इस ख़बर को शेयर करें

कटनी/स्लीमनाबाद(सुग्रीव यादव ): समीपस्थ ग्राम पंचायत राखी स्थित श्री रमैया कुटी धाम मे इन दिनों श्रीराम महायज्ञ का आयोजन चल रहा है।श्रीराम महायज्ञ संत बनवारी दास महाराज के सानिध्य मैं हो रहा है।प्रतिदिन श्रद्धालु पहुँचकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर धर्म लाभ ले रहे है।साथ ही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर रहे है।कथा का वाचन पंडित रमाकांत पौराणिक के मुखारविंद से किया जा रहा है।श्रीमद् भागवत कथा के छठवें  दिन शुक्रवार को कथा में श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का आयोजन हुआ। जिसे बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक ने रास पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं से विवाह कर उनके साथ सुखमय जीवन बिताया। भगवान श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। भागवत कथा के छठवें दिन कथा स्थल पर रूकमणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रीकृष्ण रुक्मणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई। कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि रुक्मणी के भाई  उनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था।लेकिन रुक्मणी ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं केवल गोपाल को पति के रूप में वरण करेंगे। उन्होंने कहा शिशुपाल असत्य मार्गी है। द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण सत्य मार्गी है। इसलिए वो असत्य को नहीं सत्य को अपनाएगी। अंत मैं भगवान श्रीद्वारकाधीशजी ने रुक्मणी के सत्य संकल्प को पूर्ण किया।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, जनपद सदस्य महेंद्र हळदकार, सरपंच नम्रता आकाश नायक,यज्ञाचार्य मनेंद्र तिवारी,भजन गायक सतेंद्र त्रिपाठी, अजय नायक, राजाराम नायक,अंबर नायक,राममिलन नायक सहित बडी संख्या मे श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।


इस ख़बर को शेयर करें