उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का जबलपुर में भव्य स्वागत

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर :उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा का आज मंगलवार को जबलपुर आगमन पर सर्किट हाउस में आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री भोपाल से कार द्वारा दोपहर करीब 3.45 बजे सर्किट हाउस पहुँचे थे। तीन दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आये उप मुख्यमंत्री का सर्किट हाउस में राज्य सभा सदस्य  सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक  अजय विश्नोई,  अशोक रोहाणी एवं  नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, संभागायुक्त धनंजय सिंह भदौरिया, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, पूर्व महापौर श्री प्रभात साहू, श्री पँकज दुबे, सोनू बचवानी आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा कल गुरुवार 15 मई को कलेक्टर कार्यालय के राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन करेंगे तथा जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। देवड़ा गुरुवार को ही दोपहर जल संवर्धन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा शुक्रवार को सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करने के बाद वायुयान से इंदौर प्रस्थान करेंगे।

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में कल गुरुवार 15 मई को जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई है। सुबह 11.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में पेयजल आपूर्ति एवं सिविल डिफेंस प्लान के क्रियान्वयन पर चर्चा की जायेगी।


इस ख़बर को शेयर करें