50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/छिंदवाड़ा:मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ऑफिस में पदस्थ डाटा ऑपरेटर को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।ऑपरेट नर्सिंग ऑफिसर से मन चाहे स्थानांतरण के बदले घूस मांग रहा था।

यह है मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदिका पुष्पा वडघरे उम्र 45 वर्ष, नर्सिंग आफिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनाकला, जिला छिंदवाड़ा में पदस्थ है,उनका स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नजदीकी संजीवनी क्लीनिक में कराने के एवज में आरोपी जितेन्द्र यदुवंशी डाटा मेनेजर (संविदा), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सी.एम. एच.ओ कार्यालय में पदस्थ खजरी जिला छिंदवाड़ा द्वारा 50000 रु रिश्वत की मांग की जा रही थी। आज 2 फरवरी के दिन आरोपी को ₹50000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। वहीँ ट्रेप दल में निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक राहुल गजभिये,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें