सीएम हेल्पलाईन व लंबित प्रकरणों की दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें,प्रभारी कलेक्टर रामप्रकाश अहिरवार

जबलपुर, प्रभारी कलेक्टर रामप्रकाश अहिरवार की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा कर कहा कि इस दिशा में प्रभावी कार्य करें। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाईन व लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर कहा कि इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें। बैठक में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए सभी शासकीय विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों, अन्य संगठनों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। जनगणना-2027 का प्रथम चरण 16 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके साथ ही जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














