gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का हुआ हुआ आत्‍मीय स्‍वागत

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज शाम सागर जिले के गढ़ाकोटा से डुमना एयरपोर्ट पहुंचने पर आत्‍मीय स्‍वागत किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव शाम लगभग 6.30 बजे गढ़ाकोटा से हेलीकॉप्‍टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुंचे थे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का डुमना एयरपोर्ट पर सांसद  आशीष दुबे, जिला पंचायत अध्‍यक्ष  आशा मुकेश गोटिया, भाजपा नगर अध्‍यक्ष  रत्‍नेश सोनकर, ग्रामीण अध्‍यक्ष  राजकुमार पटेल,  पंकज दुबे,  सोनू बचवानी आदि ने पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत किया। इस अवसर पर कमिश्‍नर  धनंजय सिंह, आईजी  प्रमोद वर्मा, कलेक्‍टर  राघवेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक  संपत उपाध्‍याय व अन्‍य अध‍िकारी मौजूद थे।इसके पहले मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का शाम लगभग 4.25 बजे उदयपुर से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ तथा उन्‍होंने शाम 4.32 बजे हेलीकॉप्‍टर से गढ़ाकोटा के लिए प्रस्‍थान किया। गढ़ाकोटा में स्‍थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव शाम 6.32 बजे वापस डुमना एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने के बाद शाम 7 बजे वायुयान द्वारा रायपुर के लिए रवाना हुए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें