डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का हुआ आत्मीय स्वागत

जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज सोमवार की दोपहर डुमना विमानतल पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का दोपहर करीब 1.37 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा ट्रांजिट विजिट पर डुमना विमानतल आगमन हुआ और दोपहर 1.44 बजे हेलीकॉप्टर से अमरकंटक के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री डॉ यादव अमरकंटक से लगभग शाम 6.30 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, नगर भाजना अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,सुभाष रानू तिवारी आदि गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 7.09 बजे वायुयान से भोपाल के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














