शिवालयो मे गूंजे हर हर महादेव के जयकारे, हुई पूजा अर्चना, पवित्र श्रावण मास का हुआ आगाज

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– भगवान शिव के प्रिय माह पवित्र सावन माह की शुरुआत गुरुवार से हो गई । 28 अगस्त रक्षा बंधन के दिन सावन का समापन होगा। यह भोलेनाथ का प्रिय महीना है, जिसमें पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा समेत पुण्य कर्मों का खास फल मिलता है। सावन मास के सोमवार और श्रावण मास की शिवरात्रि बहुत ही विशिष्ट और शुभ फलदायक होती है।सावन मास शुरू होते ही गुरुवार को शिवालयो मे भक्तों ने पहुंचकर ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर खुश हाली की कामना की!साथ ही स्लीमनाबाद स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर ओर बाबा गढ़ धाम मे अखंड रामचरित मानस पाठ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ, जो पूरे सावन मास चलेगा!

रुपनाथ धाम मे हुआ जलाभिषेक 

सावन मास के प्रारम्भ होते बहोरीबंद के प्रसिद्ध रुपनाथ धाम मे भक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया!
साथ ही भूतभावन भगवान भोलेनाथ की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया!इस दौरान पूरा रुपनाथ धाम परिसर शिवभक्ति मय नजर आया!इसके साथ ही शिवभक्तो द्वारा पौधेरोपण भी किया गया!पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि इस बार सावन के पहले सोमवार को आयुष्मान योग बन रहा है।सावन के हर सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सावन में शिव के मदिरों में रुद्राभिषेक,महामृत्युंजय जाप,भजन-कीर्तन और विशेष पूजन किया जाता है।
सावन का पहला सोमवार – 3 अगस्त,
दूसरा सोमवार – 10 अगस्त,
तीसरा सोमवार – 17 अगस्त ओर
चौथा सोमवार – 24 अगस्त अगस्त को हैं!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें