सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सम्मेलन संपन्न

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैतूल शाखा एवं बैतूल गंज शाखा द्वारा ग्राहको का सम्मान समारोह आयोजित किया। सम्मेलन तरसेम सिंह जीरा एवं विजीर होशंगाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख रजत मिश्रा की विशेष उपस्थिति में किया गया। भोपाल से आए आंचलिक प्रमुख श्री खीरा ने ग्राहकों को त्वरित सेवा देने की प्रतिबद्धता बताई। ग्राहक सम्मेलन में आए हुए सभी गणमान्य ग्राहकों ने भी बैंक के द्वारा दी जा रही सेवा की प्रशंसा की। साथ में ग्राहकों ने भी अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय के दौरान विभिन्न ऋण योजनाओं और ब्याज के बारे में जानकारी दी। ब्याज पर ही व्यवसायिक ऋण के नए प्रोडक्ट सेंट बिजनेस एवं सेंट जीएसटी ऋण योजना की समुचित जानकारी दी गई। बाद में कम ब्याज दर पर ही होटल निर्माण के लिए सेंट होटल योजना की भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

ग्राहक सम्मेलन में विशिष्ट ग्राहक मुकेश खंडेलवाल, राजकुमार अग्रवाल, आलोक मालवीय, पुलकित अग्रवाल, डॉ.विजय साबले, दिनेश बर्डे, आशीष साहू, सुनील हिराणी, योगेश मदान, राजेश मदान, प्रवीण भावसार सहित अन्य सम्माननीय ग्राहक उपस्थित थे। सम्मान समारोह में सेंट्रल बैंक के अन्य अधिकारी राजीव रंजन शाखा प्रबंधक, सज्जन कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक, नितिन धोके, मो.इलियास खान, सुमित साहू, राजेश कुमार (डीएसए), मंत्रित कुमार खरे, विवेक गोयल, प्रकाश वासनिक सहित समस्त स्टाफ शामिल थे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें